🚨 चित्रकूट के मानिकपुर पाठा में बारिश का कहर
ब्यूरो चित्रकूट
ललित पाण्डेय की रिपोर्ट
मानिकपुर पाठा इलाके में लगातार कई घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांवों का मुख्य मार्गों से संपर्क एवं आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है।
चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। रास्ते जलमग्न होने और पुल-पुलियों पर पानी बढ़ने से ग्रामीणों के लिए घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों में अपनी सुरक्षा और परिवार के भविष्य को लेकर भारी चिंता और दहशत का माहौल है।
सबसे बड़ी चिंता उन परिवारों को लेकर है जिन्हें किसी आपात स्थिति में इलाज, भोजन या अन्य जरूरी सहायता के लिए गांव से बाहर निकलना पड़े, क्योंकि कई संपर्क मार्ग बंद हो चुके हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बाढ़ प्रभावित गांवों पर लगातार निगरानी रखी जाए, राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट रखा जाए और जरूरत पड़ने पर तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।
मानिकपुर पाठा में हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। प्रशासन की सतर्कता और समय पर राहत-बचाव व्यवस्था इस समय बेहद जरूरी है।




