कामरेड दौलत राम की जयंती पर चन्द्रनगर हुई गोष्ठी
नाहर सिंह यादव
कानपुर । प्रख्यात मजदूर नेता जनप्रिय व्यक्तित्व के धनी कामरेड दौलत राम की जयंती पर दौलत राम को याद करते हुए चंद्र नगर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसको संबोधित करते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम के नेता देवराज ने कहा कि दौलत राम ऐसे व्यक्ति का होना सिर्फ एक कथा नायक जैसे है उन्होंने कानपुर सहित उत्तर प्रदेश के समूचे मजदूर वर्ग के लिए अपना जीवन ,संपत्ति , अपने निजी मकानों तक को बेच दिया ।आजीवन अविवाहित रह कर एक तपस्वी की तरह अपना जीवन जिया ।उनकी शिक्षा कानपुर और झांसी में हुई 14 वर्ष की आयु में टेक्सटाइल मिल गेट से पहली बार जेल गए तत्पश्चात सीटू से जुड़े और राष्ट्रीय स्तर पर रक्षा, बीमा ,बैंक ,चमड़ा ,सूती मिल, बिजली, लोहा, आटा मिलो, बिस्किट उद्योग, ईंट भट्टा, मजदूरों के साथ ही असंगठित क्षेत्र राज्य हो या केंद्र अनेकों यूनियनों का निर्माण किया आई ई एल ,जूट क्षेत्र में मजदूरों के संघर्षों को दिशा प्रदान की ,
साथ ही सांप्रदायिकता हो या महिला दलितों के प्रश्न हो या मलिन बस्तियों के निवासियों के संघर्ष सदैव उन्हें कानपुर मजदूर आंदोलन का इतिहास उन्हें गर्व से याद करेगा गोष्ठी को प्रताप साहनी राजकुमार अग्निहोत्री अरविंद गुप्ता कमलेश कुमार डॉ आर के विश्वकर्मा ,प्रदीप शर्मा राजीव अग्रवाल राजेश वर्मा विनोद वर्मा पेंशनर्स यूनियन के लाला राम पूर्व पार्षद जगनारायण
देवी प्रसाद निषाद श्याम बाबू चौधरी अनूप कटियार बुध सिंह कुमुद साहनी अजय सिंह देवेंद्र श्रीवास्तव हरीश बाजपेई आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आज के परिपेक्ष्य में दौलत भैया की कमी को महसूस किया ।
अध्यक्षता राज कुमार अग्निहोत्री एवं संचालन प्रताप साहनी ने किया ।




