🪯स्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने NCLT मामले को लेकर एक बेहद तीखा बयान जारी किया है। उन्होंने पहली बार सीधे तौर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके मीडिया नेटवर्क TV18, CNBC और News18 का नाम लेते हुए उन पर उनके खिलाफ फर्जी नैरेटिव चलाने और विच हंटिंग यानी निशानी बनाने का आरोप लगाया है।
चंद्रा का दावा है कि उनके ऊपर 22,000 करोड़ रुपये के कर्ज का गलत आंकड़ा प्रसारित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने खुद मुकेश अंबानी से फोन पर बात करने की कोशिश की और उन्हें पत्र भी लिखा। चंद्रा ने कहा कि उन्हें लगा कि इस मामले की सच्चाई जनता के सामने रखना जरूरी है, इसलिए उन्होंने खुलकर अपना पक्ष रखा है।




