*30 अगस्त, रविवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
👇🏻
*========================*
🔸 *नेपाल जलप्रलय*: बढ़कर 675 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा, 2400 अभी भी लापता; अब तक 108 भारतीय किए गए रेस्क्यू
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य में 2 दिन बाद एक और विक्षोभ की आहट, कल उदयपुर में दिन में तापमान 30.9 और रात को 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@33.4, राजसमंद@31.2
🔸 डुंगरपुर में *कर्ज से परेशान बेटे ने की पिता की हत्या*, बोला- छत से गिरने से मौत हुई, चिता पर सिर में कुल्हाड़ी से हमले का घाव नजर आया तो लोगों ने दी पुलिस को खबर, सांगवाड़ा थाना इलाके के गोवाड़ी की घटना
🔸 उदयपुर में *हाईवे पर गैस सप्लायर से चाकू दिखा की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार*, सविना थाना क्षेत्र के बलिचा हाईवे पर हुई थी वारदात
🔸 *एवेरेस्ट की हींग पर लगा बैन*, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़, गलत ब्रांडिंग और खराब क्वालिटी का आरोप
🔸 *राजस्थान नगर निकाय चुनाव*: कांग्रेस ने बाड़मेर में 40 और भिवाड़ी में 28 प्रत्याशियों की सूची जारी की
🔸 एक्टर *इमरान हाशमी हुए H1N1 स्वाइन फ्लू के शिकार*, बेंगलुरु शो हुआ पोस्टपोन, बोले- ‘मैं काफी बीमार हूं’
🔸 *पीएम मोदी की विदेश यात्रा*: उज्बेकिस्तान पहुंचे मोदी, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने किया स्वागत
🔸 अमेरिका: *’जो सोचता है कि भारत में मुसलमान नहीं होने चाहिए वो हिंदू नहीं*’, न्यूयॉर्क में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
🔸 बांग्लादेश में *हिंदू परिवार की हत्या को लेकर न्यायिक जांच की मांग*
🔸 *मदद करने पर भी नहीं बख्शा*! तालिबान के खिलाफ मददगार अफगान नागरिक समेत दर्जनों प्रवासियों पर ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई, भेजा अफ्रीका
🔸 *नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी में बढ़ा जलस्तर*, अलर्ट जारी
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: तेलंगाना में उम्रकैद का दोषी पैरोल पर जेल से आया बाहर और फिर ऐसा बाहर निकला कि करीब 40 साल तक ही नहीं आया लौटकर, 1983 में हत्या के मामले में मिली थी उम्रकैद, लेकिन पैरोल मिलते ही महबूबाबाद में सरकारी टीचर गया बन, बच्चों को पढ़ाया, 2004 में ‘बेस्ट टीचर’ अवॉर्ड जीता और 2013 में बाकायदा हुआ रिटायर भी, यानी कानून ने उम्रकैद दी थी, गुरुजी ने उसे सरकारी नौकरी समझकर कर डाली पूरी सर्विस, करीब चार दशक बाद पुलिस को किसी ने दी सूचना, तब पकड़ में आए मास्टर, शायद बच्चों से आखिरी सवाल यही पूछा होगा -“बच्चो, आज का होमवर्क किया, खेल खेल में?”, पुलिस शायद बोली “मास्टरजी, अब आपका होमवर्क होगा जेल में !” पैरोल पर निकले थे, रिटायर होकर लौटे, कहानी बड़ी कमाल, जेल की सजा थी उम्रकैद, गुरुजी ने काट दी सरकारी नौकरी में पूरी सालों-साल
🔸 पूर्व सीएम अशोक गहलोत उदयपुर में, फतहसागर पर पी चाय, *आज गहलोत जायेंगे प्रतापगढ़*
🔹 स्टार भालाफेंक चैंपियन *नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से हुए बाहर*, चोट की वजह से बचे हुए सीजन में नहीं लेंगे हिस्सा
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो*
*=============================*




