*14 वर्षीय किशोर रहस्यमय ढंग से लापता*
बाँदा-ब्यूरो
अल्तमश हुसैन
बाँदा। थाना पैलानी क्षेत्र के खप्टिहाकलां गांव से 14 वर्षीय किशोर के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोर किराने की दुकान पर काम करता था।परिजनों के मुताबिक दुकान से घर लौटने के बाद वह अपनी साइकिल और मोबाइल घर में रखकर दोबारा निकल गया,इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।काफी तलाश के बाद भी जानकारी न मिलने पर पिता ने पुलिस को तहरीर देकर किशोर की तलाश कराने की गुहार लगाई है।खप्टिहाकलां निवासी चुनबाद सिंह परिहार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा तेजबहादूर गांव में हाफिज की किराने की दुकान पर काम करता था। 19 अगस्त को वह करीब चार बजे दुकान से घर के लिए निकला था।बाद में हाफिज के बेटे हिजबुल ने फोन कर पूछा कि तेजबहादूर घर पहुंचा है या नहीं।इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।तहरीर के अनुसार,जानकारी करने पर पता चला कि ग्राम खैरेई में कन्हैया सिंह पुत्र महेश सिंह परिहार की पत्नी अंजली से तेज बहादूर का विवाद हुआ था।इसके बाद किशोर घर आया और अपनी साइकिल व मोबाइल घर में रखकर फिर कहीं चला गया। परिजनों को आशंका है कि उसे किसी ने कहीं भेज दिया है।परिवार के ही उमाशंकर ने बताया कि तेजबहादूर शाम करीब छह बजे खप्टिहा चौराहे पर दिखाई दिया था। इसके बाद परिजनों ने आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की,लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं मिला।किशोर के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं।पिता ने पुलिस से मामले की जांच कर बेटे को जल्द तलाशने की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर किशोर की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।




