5पुलिस उपायुक्त पूर्वी द्वारा किया गया थाना फीलखाना का वार्षिक निरीक्षण 
कानपुर नगर, पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्सत्यजीत गुप्ता द्वारा थाना फीलखाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार एवं महिला हेल्प डेस्क सहित समस्त व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।निरीक्षण के उपरांत थानाध्यक्ष एवं समस्त स्टाफ को निम्नलिखित निर्देश दिया।
उन्होंने कहा थाने में आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील व व्यावसायिक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। अभिलेखों (रोजनामचा, विवेचना रजिस्टर, मालखाना आदि) का सुव्यवस्थित संधारण किया जाए।
लंबित विवेचनाओं को समयबद्ध रूप से निष्पादित किया जाए। महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय एवं संवेदनशील रूप से संचालित किया जाए।
साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अनुशासन बनाए रखने ,वांछित अपराधियों एवं एनबीडब्ल्यू की तामीली में तेजी लाने के निर्देश दिए। शस्त्रागार एवं हवालात का नियमित निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं स्थलों की नियमित चेकिंग तथा विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए जिससे क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनी रहे।




