शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का होगा भव्य सम्मान
कानपुर नगर, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कोर कमेटी कानपुर नगर की एक बैठक लोक निर्माण विभाग मकरावट गंज में राजा भरत अवस्थी, जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में किया गया है, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 5 सितंबर को होने वाले शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान बहुत ही भव्य तरीके से किया जाना है।
ग्रामीण पंचायतीराज कर्मचारी संघ के द्वारा कल सरसैया घाट से पुरानी पेंशन बहाली के लिए तिरंगा रैली निकाली जा रही है जिसमें परिषद के पदाधिकारी भी भागीदारी करेंगे ।सहाब सरताज चेयरमैन संघर्ष समिति,रणधीर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अजय द्विवेदी मंडल मंत्री,मंजू रानी कुशवाहा संप्रेक्षक, धर्मेन्द्र अवस्थी कोषाध्यक्ष व मोहित शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।




