By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: स्तनपान जागरूकता संगोष्ठी आयोजित कानपुर नगर, विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर भारतीय बाल रोगअकादमी कानपुर द्वारा आज लीला हॉस्पिटल,
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > राज्य > स्तनपान जागरूकता संगोष्ठी आयोजित कानपुर नगर, विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर भारतीय बाल रोगअकादमी कानपुर द्वारा आज लीला हॉस्पिटल,
राज्य

स्तनपान जागरूकता संगोष्ठी आयोजित कानपुर नगर, विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर भारतीय बाल रोगअकादमी कानपुर द्वारा आज लीला हॉस्पिटल,

timesandspace
Last updated: 2026/08/04 at 3:00 PM
timesandspace
Share
3 Min Read
SHARE

स्तनपान जागरूकता संगोष्ठी आयोजित
कानपुर नगर, विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर भारतीय बाल रोगअकादमी कानपुर द्वारा आज लीला हॉस्पिटल, केशवपुरम, कानपुर में स्तनपान जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद, आजाद शाखा, नागेश्वर महिला मंडल एवं बचपन प्री-स्कूल के सहयोग से लगभग 50 माताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
हॉस्पिटल के निदेशक संजय श्रीवास्तव एवं डॉ. शिवम श्रीवास्तव द्वारा सभी अतिथियों एवं वक्ताओं के स्वागत के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव स्वस्थ माताओं एवं शिशुओं पर आधारित है तथा स्तनपान इस दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है। बाल रोगअकादमी कानपुर के अध्यक्ष डॉ. जे. के. गुप्ता ने कहा कि माँ का दूध शिशु का पहला टीका, पहला पोषण और पहला अधिकार है। जन्म के प्रथम घंटे के भीतर स्तनपान प्रारम्भ करने तथा पहले छह माह तक केवल माँ का दूध देने से शिशु को दस्त, निमोनिया, सेप्सिस, कुपोषण, एलर्जी तथा अनेक गंभीर बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। दूध में उपस्थित प्राकृतिक प्रतिरक्षी तत्व शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं तथा उसके शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलू श्रीवास्तव ने “Breastfeeding – A Gift for Mother’s Health” विषय पर अपने व्याख्यान में कहा कि स्तनपान केवल शिशु के लिए ही नहीं बल्कि माँ के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। इससे प्रसव के बाद गर्भाशय शीघ्र सामान्य आकार में आता है, प्रसवोत्तर रक्तस्राव कम होता है, स्तन एवं डिम्बग्रंथि (ओवरी) के कैंसर का खतरा घटता है, टाइप-2 मधुमेह एवं मोटापे का जोखिम कम होता है तथा माँ और शिशु के बीच भावनात्मक संबंध और अधिक सुदृढ़ होते हैं। उन्होंने गर्भावस्था से ही स्तनपान की तैयारी एवं परिवार के सहयोग की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।संगोष्ठी के दौरान माताओं ने स्तनपान से संबंधित अनेक जिज्ञासाओं का समाधान विशेषज्ञों से प्राप्त किया तथा यह संकल्प लिया कि वे अपने शिशुओं को पहले छह माह तक केवल माँ का दूध ही देंगी और अन्य माताओं को भी इसके लिए प्रेरित करेंगी। भारतीय बाल रोगअकादमी कानपुर ने समाज से आह्वान किया कि “हर माँ का संकल्प – हर शिशु को पहले छह माह तक केवल माँ का दूध” को जन-आंदोलन बनाया जाए, जिससे प्रत्येक शिशु को जीवन की स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त शुरुआत मिल सके।

You Might Also Like

14 वर्षों से न्याय की लड़ाई लड़ रहे 40 से अधिक पीड़ित परिवारों में पुलिस आयुक्त के आश्वासन से जगी नई उम्मीद कानपुर नगर | *

नवीनीकरण के बाद अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआनवीनीकरण के बाद अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ कमिश्नरेट कानपुर का साइबर थाना

इंद्रा गांधी प्रतिमा स्थल पर अवैध कब्जे को लेकर डीएम को ज्ञापन

ट्रांसफार्मर पर गिरा बड़ा पेड़, हादसा तला

गोविंद नगर स्थित फर्नीचर मार्केट में भीषण आग कानपुर नगर

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

03.07.2026
Daily E-paper
0207.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

featured image
राज्य

14 वर्षों से न्याय की लड़ाई लड़ रहे 40 से अधिक पीड़ित परिवारों में पुलिस आयुक्त के आश्वासन से जगी नई उम्मीद कानपुर नगर | *

August 4, 2026
नगरराज्य

नवीनीकरण के बाद अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआनवीनीकरण के बाद अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ कमिश्नरेट कानपुर का साइबर थाना

August 4, 2026
नगरराज्य

इंद्रा गांधी प्रतिमा स्थल पर अवैध कब्जे को लेकर डीएम को ज्ञापन

August 4, 2026
राज्य

ट्रांसफार्मर पर गिरा बड़ा पेड़, हादसा तला

August 4, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • 14 वर्षों से न्याय की लड़ाई लड़ रहे 40 से अधिक पीड़ित परिवारों में पुलिस आयुक्त के आश्वासन से जगी नई उम्मीद कानपुर नगर | *
  • नवीनीकरण के बाद अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआनवीनीकरण के बाद अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ कमिश्नरेट कानपुर का साइबर थाना
  • इंद्रा गांधी प्रतिमा स्थल पर अवैध कब्जे को लेकर डीएम को ज्ञापन
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?