डी.ए-वी. (पी.जी.) कॉलेज, कानपुर में वाणिज्य संकाय (बी.कॉम प्रथम वर्ष) के नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दीक्षारम्भ कार्यक्रम सम्पन्न
डी.ए-वी. (पी.जी.) कॉलेज, कानपुर के डॉ. नागेन्द्र स्वरुप स्मार्ट लेक्चर हॉल में वाणिज्य संकाय द्वारा दिनांक 30 जुलाई, 2026 को प्रातः 11:00 बजे बी.कॉम प्रथम वर्ष (सेमेस्टर प्रथम, सत्र 2026-27) के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम का गरिमामय एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की वन्दना एवं पूजन से हुआ, जिसमें महाविद्यालय के समस्त गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक परम्पराओं, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा उपलब्ध संसाधनों से परिचित कराना था।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज जौहरी ने अपने स्वागत भाषण में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए कहा कि महाविद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का केन्द्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार, अनुशासन एवं जीवन-मूल्यों के विकास का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, समयबद्धता, सकारात्मक सोंच तथा महाविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
वाणिज्य संकाय के विभागीय प्रभारी एवं डीन वाणिज्य, सी.एस.जे.एम. कानपुर विश्वविद्यालय, प्रो. अजय स्वरूप सक्सेना ने वाणिज्य संकाय का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को विभाग की शैक्षणिक व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया। एन.ई.पी.-2020 समन्वयक प्रो. सुनीत अवस्थी ने नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी, तथा सी.एस.जे.एम. कानपुर विश्वविद्यालय के एन.ई.पी.-2020 समिति के सदस्य डा. यतीन्द्र सिंह ने भी विद्यार्थियों को नवीन शिक्षा नीति के सम्बन्ध में मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की विभिन्न समितियों एवं प्रकोष्ठों का परिचय भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें चीफ प्रॉक्टर प्रो. लोकेश सक्सेना, आई.सी.सी. समन्वयक डा. गीता, छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी डा. पंकज वर्मा, पुस्तकालयाध्यक्ष श्री एम.के. सिंह, कार्यालय अधीक्षक श्री अरविन्द कटियार, प्रतियोगी परीक्षा समन्वयक डा. राम सिंह, इनोवेशन काउंसिल समन्वयक डा. वी.के. दुबे, सांस्कृतिक समिति संयोजिका डा. निशा गुप्ता तथा प्लेसमेंट सेल समन्वयक एवं ए.ई.डी.पी. नोडल अधिकारी डा. अमित गुप्ता ने विद्यार्थियों को अपने-अपने प्रकोष्ठों की गतिविधियों से अवगत कराया।
एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डा. चन्द्र सौरभ, एन.सी.सी. अधिकारी डा. आशीष वर्मा, खेलकूद प्रभारी प्रो. चन्दन प्रसाद, रेंजर्स एवं रोवर्स प्रभारी डा. श्रुति श्रीवास्तव तथा डी.एस.डब्ल्यू. श्री पंकज टण्डन ने भी विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय में उपलब्ध छात्र कल्याण योजनाओं, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों एवं छात्र-हितैषी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की और उन्हें इनका पूर्ण सदुपयोग करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में वाणिज्य संकाय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल सञ्चालन प्रो. सुनील कुमार गुप्ता ने किया तथा अंत में प्रो. योगेश चन्द्र विश्नोई द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। तदुपरान्त विद्यार्थियों को महाविद्यालय परिसर का भ्रमण कराया गया।
.ए-वी. (पी.जी.) कॉलेज, कानपुर में वाणिज्य संकाय (बी.कॉम प्रथम वर्ष) के नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दीक्षारम्भ कार्यक्रम सम्पन्न
Leave a comment
Leave a comment




