*CCTV ने खोली कहानी, पुलिस बोली—सब मनगढ़ंत! सच कैमरे में कैद पुलिस द्वारा कैमरे तोड़कर सबूत मिटाने और मारपीट की घटना निराधार बयान में दफन•••?*
*कानपुर कल्याणपुर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट और CCTV तोड़ने के आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद भी कार्रवाई नहीं। एडीसीपी बोले—मारपीट के आरोप निराधार।*
*कानपुर कल्याणपुर थाना क्षेत्र का एक मामला पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। आरोप है कि चौराहे का नाम “तिरंगा” रखने के विवाद के बाद क्षेत्र के चौकी प्रभारी और एक दरोगा पीड़ित रिंकू सिंह के घर पहुंचे, जहां कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की गई और घर में लगे CCTV कैमरे भी तोड़ दिए गए।*
*घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बावजूद संबंधित पुलिसकर्मियों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई। पुलिस ने पीड़ित को डीजे साउंड तेज बजाने के आरोप में हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान करना पुलिस का सराहनीय कार्य लेकिन ऐसा क्या रहा की घर की दीवार पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ने की मजबूरी बन गई फिर भी पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई.?*
*वहीं एडीसीपी पश्चिम ने पुलिसकर्मियों पर लगाए गए मारपीट के आरोपों को निराधार बताया। ऐसे में सवाल उठ रहा है अगर CCTV फुटेज और वायरल वीडियो भी संदेह के घेरे में हैं, तो फिर सच की पुष्टि आखिर किससे होगी? फिलहाल मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।*
*आरोपी पर पुलिस कार्यवाही तो सराहनीय है लेकिन घर की दीवार पर सुरक्षा दृष्टि से कानपुर कमिश्नरेट पुलिस जनता को सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक वंही कानून की रखवाली करने वाले ही अवहेलना करते तो कौन ज़िम्मेदार.?*
पुरा घटनाक्रम का वीडियो ऊपर दिए सीसीटीवी फुटेज में.*
डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी




