*लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, सफर होगा तेज और सुगम*
*डिस्ट्रीक हेड राहुल द्विवेदी*
*लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन होने जा रहा है। इसके शुरू होते ही छोटे और बड़े वाहन फर्राटा भरते नजर आएंगे। इस एक्सप्रेसवे के चालू होने से लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा पहले की तुलना में अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगी।*
*अब नौकरी, व्यापार, शिक्षा, इलाज और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने वाले लोगों को कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। पहले अक्सर जाम की वजह से यात्रियों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन एक्सप्रेसवे के संचालन से यातायात का दबाव कम होने और सफर सुगम होने की उम्मीद है।*
*यह एक्सप्रेसवे क्षेत्र के विकास, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को भी नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।*




