By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: *सीएम योगी ने 710 करोड़ से अधिक की 229 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास*
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > राज्य > *सीएम योगी ने 710 करोड़ से अधिक की 229 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास*
राज्य

*सीएम योगी ने 710 करोड़ से अधिक की 229 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास*

timesandspace
Last updated: 2026/07/09 at 6:37 PM
timesandspace
Share
6 Min Read
SHARE

*सीएम योगी ने 710 करोड़ से अधिक की 229 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास*

बाँदा-ब्यूरो
अल्तमश हुसैन

बाँदा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बांदा पहुंचे। बबेरू व बाँदा विधानसभा क्षेत्र के लिए 710 करोड़ से अधिक की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। सीएम ने लोकार्पण व शिलान्यास की गईं कई योजनाओं को गिनाकर इसका श्रेय जनता व जनप्रतिनिधियों को दिया।सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड की दुर्दशा के दौर को भी बयां किया। उन्होंने बताया कि सीएम बनने के बाद प्रधानमंत्री जी ने मुझसे कहा था कि पहला दौरा बुंदेलखंड का हो और वहां के लिए कुछ किया जाए। उन्होंने कहा कि 9 साल पहले जब आया तो देखा कि पिछड़ापन यहां का पर्याय था। पलायन और प्यास बुंदेलखंड की पहचान बन गई थी। खनन, लैंड, सैंड, वन, भूमाफिया व डकैतों का ऐसा आतंक था, जिससे किसान भी खेत में जाने से डरता था।यह क्षेत्र डकैतों के लिए फिरौती व वसूली का माध्यम बन गया था।कनेक्टिविटी, सिंचाई, पेयजल, सुरक्षा, रोजगार नहीं था। थाने में एफआईआर तक नहीं होती थी। बुंदेलखंड अस्तित्व के लिए जूझ रहा था परंतु अब बुंदेलखंड की प्रगति को देखकर अंतःकरण से प्रसन्नता होती है। हर किसी को 9 वर्ष पहले और आज के बांदा में परिवर्तन दिखेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि विकास व विरासत के संरक्षण के लिए शासन के संज्ञान में जो भी प्रोजेक्ट आएगा, उसे लागू कर बुंदेलखंड को धरती का स्वर्ग बनाएंगे। पीएम मोदी ने जब देश की बागडोर संभाली तो आशा की किरण जगी। 2017 में यूपी में डबल इंजन सरकार बनने के बाद यहां भी कनेक्टिविटी, पेयजल, हर खेत को पानी और बांदा के युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र मिल रहा है। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने सभी के सपनों को साकार किया है। बुंदेलखंड भी डकैत, माफिया, कर्फ्यू, उपद्रव व दंगामुक्त हो गया। अब यहां महारानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, कृषि विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक कॉलेज के साथ कनेक्टिविटी की बेहतरीन सुविधा मिल रही है। यदि भूमाफिया व डकैत चुनाव जीतेगा तो व्यापारी का अपहरण करेगा, गरीबों को उजाड़ेगा और नौजवानों-गरीबों की योजनाओं पर डकैती डालेगा। 2017 के पहले उ0प्र0 में यही होता था। जिसे प्रदेश की रखवाली की जिम्मेदारी सौंपी, वही प्रदेश को लूटते थे। गरीबों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिलती थीं। परंतु अब ‘सबका साथ-सबका विकास’ की भावना के साथ हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। डबल इंजन सरकार तुष्टिकरण की नीति पर नहीं चलती। सरकार को उपद्रव, कर्फ्यू, गुंडागर्दी पसंद नहीं है। सरकार बेटी-व्यापारी की सुरक्षा पर सेंध लगाने वालों को चेतावनी देती है और न मानने वालों के लिए यमराज के घर जाने का रास्ता भी खोल देती है। सीएम ने कहा कि पिछली बार आने पर भी यहां कुछ प्रतिमाओं का अनावरण किया था। आज उन्होंने अवंती बाई लोधी की दिव्य-भव्य प्रतिमा का अनावरण किया है। बांदा वीरों-वीरांगनाओं को सम्मान दे रहा है। यहां महापुरुषों के नाम पर पार्क बन रहे हैं। कालिंजर का अजेय दुर्ग विजय पथ पर बढ़ने की प्रेरणा देता है। वहां विराजमान नीलकंठ महादेव का आशीर्वाद हर किसी को मिलता है। सीएम ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार है तो भारत की विरासत को संरक्षित किया जा रहा है।यूपी में बनी ब्रह्मोस मिसाइल को जब भारत दागता है तो पाकिस्तान भी बाप-बाप करते हुए चिल्लाता है। भारत के जवानों के इस शौर्य, पराक्रम का केंद्र बिंदु बुंदेलखंड बन रहा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि समर्पित और जनता-जनार्दन को योजनाओं से जोड़ने वाला होना चाहिए।2017 में सीएम बनने के बाद मैंने दो बातें कही थीं कि अवैध स्लाटर हाउस बंद होंगे और गरीबों-व्यापारियों की जमीन पर कब्जा करने वाले माफिया 24 घंटे में खाली कर दें अन्यथा हमें खाली कराना आता है। उन्होंने कहा कि माफियाओ से 64 हजार एकड़ लैंड जमीन खाली कराई गई, जिसमें अब निवेश हो रहा है और इससे नौजवानों को नौकरी मिल रही है। बुंदेलखंड के नौजवान को अब घर में ही कार्य मिलता है। सीएम ने सरकारी नौकरी व रोजगार से जुड़े युवाओं की संख्या का भी जिक्र किया। बुंदेलखंड को यूपी का सबसे बड़ा औद्योगिक शहर देने जा रहे हैं। पहले शासकीय उपेक्षा के कारण बुंदेलखंड के लोग पलायन करते थे, लेकिन हमारा संकल्प है कि अब देश-दुनिया के नौजवान यहां नौकरी मांगने आएंगे। सीएम ने जनसभा स्थल पर दो आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, चाबी, प्रमाण पत्र आदि भी सौंपा। इस दौरान बांदा की विकास यात्रा पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने यहां बच्चों का अन्नप्राशन कराया, महिलाओं को पोषण से भरी पोटली दी।प्रदर्शनी का अवलोकन कर युवाओं से बातचीत भी की। बेसिक शिक्षा परिषद के स्टॉल पर स्कूल चलो अभियान व बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल की जानकारी ली और उन्हें चॉकलेट दी।

You Might Also Like

*मोतीझील स्थित नगर निगम के राजस्व विभाग में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर*

उन्नाव के निराला प्रेक्षाग्रह में पहुंचे राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह मुख्यमंत्री

चार सूत्रीय ज्ञापन मंडी निदेशक को सौंपा

जल निगम के कार्य के दौरान टूटी पाइपलाइन का विधायक ने किया आकस्मिक निरीक्षण

जेल जा चुके आरोपी पर अवैध निर्माण, होटल व मिनी थिएटर संचालन का आरोप, डीएम से जांच की मांग

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

05.06.2026
Daily E-paper
04.06.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

featured image
राज्य

*मोतीझील स्थित नगर निगम के राजस्व विभाग में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर*

July 9, 2026
राज्य

उन्नाव के निराला प्रेक्षाग्रह में पहुंचे राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह मुख्यमंत्री

July 8, 2026
राज्य

चार सूत्रीय ज्ञापन मंडी निदेशक को सौंपा

July 8, 2026
राज्य

जल निगम के कार्य के दौरान टूटी पाइपलाइन का विधायक ने किया आकस्मिक निरीक्षण

July 8, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • *मोतीझील स्थित नगर निगम के राजस्व विभाग में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर*
  • *सीएम योगी ने 710 करोड़ से अधिक की 229 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास*
  • *उन्नाव में सांड के हमले से किसान की मौत, खेत में काम करते समय हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम*
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?