नगर निगम जोन-2 कार्यालय के मुख्यद्वार की बनावट आंगतुकों की परेशानी
कानपुर नगर, कानपुर नगर, टाटमिल से रामदेवी की ओर जाने वाली जीटी रोड पर बने नगर निगम जोन-2 कार्यालय का मुख्य गेट कुछ इस प्रकार से बना ह ेकि कार्यालय में आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। गेट का डिजाइन प्रवेश द्वारा के बीच पर एक चैडा खंभा है जिससे निकले दो पिलर ऊपर की छत को रोके है और बीच के खंभे के ऊपर एक मूर्ति लगी है।
जीटीरोड बीएसएनएल कार्यालय के सामने बने नगर निगम जोन-2 कार्यायल में दो गेट है। एक गेट बाई तरफ है जिससे महज 10 प्रतिशत आवागम होता है और मुख्य द्वारा दाहिनी तरफ है। यहां आने वाले लोगों की परेशानी यह है कि उन्हे बडा संभालकर अन्दर जाना पडता है। जरा सी चूक हुई और पिलर ने उनका सिर फोडा। बता दें कि प्रेवश द्वारा के ठीक सामने एक चैडा पिरल दिया गया है और उससे दो पिलर दाहिने और बांए निकले है जो ऊपर की छत को संभाले है। इस कारण प्रवेश द्वारा पूरी तरह ढका हुआ है और लोगों को अगल-बगल से निकलना पडता है। इतना ही नही निगम कर्मचारियों का अडियल रवैया तो देखिये कि वाहन खडा करने की जगह होने के बाजूद पिलर के एक ओर वह अपने वाहन खडे कर देते है, बस एक तरफ जरा सा ही रास्ता बचता है। ऐसे में यदि दो या तीन लोग एक साथ निकलते है तो उन्हे झुकना पडता है। निगम के ही एक सफाईकर्मी ने बताया कि बाबू रोज किसी न किसी के किर पर चोट लगती है। अब मुख्य बात यह कि यह डिजाइन किस आधार पर बनाई गयी है। लोगों का कहना कि छत साधने के लिए दोनो तरफ किनारे पर खंभे खडे किये जा सकते थे। मूर्मि कहीं और भी लगाई जा सकती थी, लेकिन अब यह निर्माण रोज लोगों को घायल कर रहा है। देखना यह है कि इस परेशानी से लोगों को कब तब निजात मिल पाती है।
हरिओम की रिपोर्ट




