*उन्नाव के मौरावां में 25 करोड़ से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, 10 बीघा जमीन दान; गरीब बच्चों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा
*
उन्नाव। पुरवा विधानसभा के मौरावां नगर पंचायत में 25 करोड़ रुपये की लागत से मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण होगा। भाजपा विधायक अनिल सिंह की मांग पर मुख्यमंत्री ने इसके लिए बजट स्वीकृत किया है। शनिवार को सांसद साक्षी महाराज और विधायक अनिल सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। विद्यालय के निर्माण के लिए नगर पंचायत मौरावां के चेयरमैन कुंवर विवेक सेठ ने अपनी करीब 10 बीघा बेशकीमती जमीन दान की है। यह जनपद का दूसरा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय होगा, जिसमें आधुनिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास, खेल और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विद्यालय बनने से क्षेत्र के गरीब, ग्रामीण और वंचित परिवारों के बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी कृति राज, बीएसए शैलेश पांडे, तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
*बाइट: अनिल सिंह, बीजेपी विधायक।*
*अस्तित्व कुशवाहा उन्नाव संवाददाता*




