जुलाई में विघालयों के सुंदरीकरण के काम में आयेगी तेजी
– राजकीय हाईस्कूल व इंटर कालेजों में सुंदरीकरण का कराया जा रहा कार्य
कानपुर नगर, माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिले में संचालित होने वाले राजकीय हाईस्कूल और इंटर कालेजों में सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। साथ ही प्रोजेक्ट अलंकार के तहत एडेड इंटर कालेजों का भी सुंदरीकरण कराया जायेगा। सुंदरीकरण के निर्माण कार्यो मे 75 प्रतिशत धन विभाग और 25 प्रतिशत धन स्कूल प्रबंधन को देना होगा।
राजकीय हाईस्कूल तथा इंटर कलेजों में शुरू हुए सुंदरीकरण के कार्य की निगरानी का काम डीआईओएस द्वारा बनाई गयी कमेटी करेगी। बताया गया कि जिले में 21 राजकीय विधालयों में सुंदरीकरण का कार्य कर उन्हे चमकाया जायेगी इसके साथ ही एडेड ंटर कालेजों को प्रोजेक्ट अंलकार के तहत चमकाया जायेगा। जुलाई माह में कार्य में तेजी आयेगी। संुदरीकरण के पहले चरण में 10 करोडसे चहारदीवारी, टाइलीकरण , दिव्यांग बालक व बालिका शौचालय, रंग-रोगन सहित अन्य 30 पैरामीटर पर कार्य कराया जायेगा। वहंी इन कार्यो मंे पास बजट का 75 प्रतिशत धन विभाग तथा 25 प्रतिशत धनराशि स्कूल प्रबंधन को देना होगा। कुछ दिन पहले महानिदेषन द्वारा राजकीय विधालयों के कायाकल्प व एडेड इंअर कालेजों को प्रोजेक्ट अंलकार से चमकाने के कार्यो की भी समीक्षा की गयी थी। प्रथम चरण के उपरानत प्रोजेक्ट अलंकार के तहत एडेड माध्यमिक इंटर कालेजों में भी सुंदरीकरण व सुधार कार्य कराये जायेगे। हु
जुलाई में विघालयों के सुंदरीकरण के काम में आयेगी तेजी – राजकीय हाईस्कूल व इंटर कालेजों में सुंदरीकरण का कराया जा रहा कार्य
Leave a comment
Leave a comment




