कमिश्नरेट कानपुर अपडेट उत्तर प्रदेश
कैंप कार्यालय में हुआ पिपिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन
एडीसीपी हुए डीसीपी के पद पर आसीन.
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल द्वारा पुलिस उपायुक्त के पद पर पदोन्नत हुए एडीसीपी वेस्ट राजेश कुमार पाण्डेय व एडीसीपी ट्रैफिक कपिल देव सिंह के कंधों पर अशोक स्तंभ के साथ एक एक स्टार लगाकर उन्हें डीसीपी बनने की बधाई दी गई.
पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनायें दीं.
पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य, सफल कार्यकाल एवं उत्कृष्ट सेवा की कामना की.
पुलिस आयुक्त ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता एवं ईमानदार कार्यशैली के माध्यम से कमिश्नरेट कानपुर नगर की कानून व्यवस्था को और अधिक मज़बूत करेंगे तथा संगठन की गरिमा एवं प्रतिष्ठा में निरंतर वृद्धि करेंगे.
पिपिंग सेरेमनी के दौरान उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा भी दोनों नवपदोन्नत पुलिस उपायुक्तों को हार्दिक शुभकामनायें दी गईं.
कानपुर डिस्ट्रीक हेड। राहुल द्विवेदी




