पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पूर्वी जोन के थाना क्षेत्र गोमतीनगर अंतर्गत पत्रकारपुरम चौराहे के निकट मारपीट एवं फायरिंग की घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनांक *28.06.2026* को थाना *गोमतीनगर* क्षेत्रान्तर्गत *पत्रकारपुरम चौराहे के निकट मनीष ईटिंग प्वाइंट* पर दो पक्षों के बीच *मारपीट एवं फायरिंग* की घटना हुई, जिसमें एक कर्मचारी गोली लगने से घायल हुआ। घायल का उपचार कराया गया तथा *चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है।*
पुलिस के मुताबिक *प्रकरण में प्राप्त तहरीरों के आधार पर थाना गोमतीनगर पर दो अभियोग पंजीकृत किये गए हैं।*
*प्रकरण में दो व्यक्तियों को हिरासत* में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा उनके विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों केआधार पर *अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।*
*घटना में शामिल अन्य नामजद एवं अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही है तथा घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का गहन परीक्षण किया जा रहा है।*




