*उन्नाव रेलवे ट्रैक पर घायल मिले युवक की इलाज के दौरान मौत, गुजरात जाने की थी तैयारी*
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के कारोवन मोड़ के पास रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में मिले युवक की लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक को बुधवार को रेलवे ट्रैक के बीच गंभीर रूप से घायल पाया गया था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया था, जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। मृतक की पहचान हसनगंज थाना क्षेत्र के पिलखाना रसीदपुर निवासी रवि (23) पुत्र अयोध्या प्रसाद के रूप में हुई है। आरपीएफ पुलिस को वह रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक के बीच घायल अवस्था में मिला था। उसके सिर में गंभीर चोटें थीं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रवि को लखनऊ भेजा गया, जहां शुक्रवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम उन्नाव की मोर्चरी में कराया गया। मृतक के मामा सुजीत कुमार ने बताया*उन्नाव रेलवे ट्रैक पर घायल मिले युवक की इलाज के दौरान मौत, गुजरात जाने की थी तैयारी*
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के कारोवन मोड़ के पास रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में मिले युवक की लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक को बुधवार को रेलवे ट्रैक के बीच गंभीर रूप से घायल पाया गया था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया था, जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। मृतक की पहचान हसनगंज थाना क्षेत्र के पिलखाना रसीदपुर निवासी रवि (23) पुत्र अयोध्या प्रसाद के रूप में हुई है। आरपीएफ पुलिस को वह रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक के बीच घायल अवस्था में मिला था। उसके सिर में गंभीर चोटें थीं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रवि को लखनऊ भेजा गया, जहां शुक्रवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम उन्नाव की मोर्चरी में कराया गया। मृतक के मामा सुजीत कुमार ने बताया कि रवि काम की तलाश में गुजरात जाने वाला था और बुधवार को चारबाग, लखनऊ पहुंचा था। उन्होंने बताया कि रात करीब 12 से 1 बजे के बीच उसके साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। गुरुवार सुबह परिवार को घटना की सूचना मिली। परिजनों के अनुसार, परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। रवि के परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। युवक की मौत से परिवार में शोक व्याप्त है। परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता* कि रवि काम की तलाश में गुजरात जाने वाला था और बुधवार को चारबाग, लखनऊ पहुंचा था। उन्होंने बताया कि रात करीब 12 से 1 बजे के बीच उसके साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। गुरुवार सुबह परिवार को घटना की सूचना मिली। परिजनों के अनुसार, परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। रवि के परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। युवक की मौत से परिवार में शोक व्याप्त है। परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




