लखनऊ – कोचिंग अग्निकांड की दुखद घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना अलीगढ़ दौरा रद्द कर तत्काल लखनऊ लौटने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना में कुछ बच्चों की मौत हुई है, जिनके परिजनों के प्रति वह संवेदना व्यक्त करते हैं।
मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव गृह को मौके पर जाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी लखनऊ पहुंचकर पूरे मामले की तह तक जाएंगे, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की जा सके।
घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है और घायलों का उपचार चल रहा है। मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, महानिदेशक अग्निशमन सुजीत पांडेय, पुलिस आयुक्त लखनऊ और जिलाधिकारी लखनऊ सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।




