ट्रायल में चयनित की जायेंगी टी-20 के लिए प्रतिभायें
– 25 जून से कानपुर सुपर स्टार्स के लिए शुरू होंगे ट्रायल
कानपुर नगर, अगले महीने कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाली लीग के लिए प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाडियों को चयनित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इसी के अंतगर्त 25 जून से ट्रायल शुरू किए जा रहे है।
यूपी टी-20 के चैथे संस्करण के लिए कानपुर सुपर स्टार्स के लिए 25जून से ट्रायल शुरू हो जायेगे। ट्रायल के पहले चरण में वाराणासी मंडल के खिलाडियों के ट्रायल आयोजित होंगे तो वहीं कानपुर मंडल के भी प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का ट्रायल के दौरान अवसर मिलेगा। यह ट्रायल ग्रीनपार्क में 25 जून से 30 जून तक होने जा रहे है। ट्रायल में खिलाडियों की खेलने की कला उनकी फिटनेस और प्रदर्शन को देखा जायेगा। वहंी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा केडीएमए लीग के अलावा भी अन्य क्रिकेट प्रतियोगिताओं में अभी तक श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों पर फे्रेचाइजी की नजर रहेगी वहीं बताया गया कि हर फे्रंचाइजी को 23 से 25 खिलाउियों का स्क्वाॅड तेयार करना होगा। ट्रायल में कानपुर सहित आस-पास के क्षेत्रों से भी युवा क्रिकेटर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए शामिल होंगे।
ट्रायल में चयनित की जायेंगी टी-20 के लिए प्रतिभायें – 25 जून से कानपुर सुपर स्टार्स के लिए शुरू होंगे ट्रायल
Leave a comment
Leave a comment




