💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️अयोध्या- राम मंदिर दान गबन मामले में VHP सख्त, SIT जांच का दायरा बढ़ाने की मांग, एक-एक रुपये का हिसाब ट्रस्ट दे- VHP, अन्य ट्रस्टों की भी जांच हो- VHP, रामालय ट्रस्ट के खातों की जांच हो- VHP, मंदिर निर्माण चंदे का हिसाब हो- VHP, फंड के उपयोग की जांच की मांग, दोषियों को कठोर दंड देने की मांग, दान और सोना जुटाने वालों की जांच हो, ट्रस्टों के वित्तीय रिकॉर्ड खंगालने की मांग, राम मंदिर फंड पर पारदर्शिता की मांग
➡️नोएडा- नोएडा एयरपोर्ट का मामला, BJP में घमासान, हाईकमान तक पहुंची शिकायत, पहली उड़ान के कार्यक्रम से पहले BJP में घमासान, कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं को निमंत्रण नहीं मिला, BJP नेताओं को कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं मिला, सांसद महेश शर्मा समेत कई लोग आमंत्रण सूची से बाहर, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर को नहीं बुलाया गया, दादरी MLA तेजपाल नागर को भी नहीं बुलाया गया, BJP क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया ने की शिकायत, सत्येंद्र सिसौदिया ने CM योगी से की शिकायत, मामला बढ़ने पर केंद्रीय नेतृत्व ने रिपोर्ट तलब की, जेवर MLA धीरेंद्र सिंह को बुलाने पर उठाए सवाल, यमुना प्राधिकरण के CEO को भी आमंत्रित किया गया, मंत्री बृजेश सिंह भी विवाद सुलझाने में नाकाम रहे
➡️मुरादाबाद- कुंदरकी पुलिस को बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी विशाल अरेस्ट, हत्या के मामले में वांछित था आरोपी, एक युवक की हत्या का है आरोप, आरोपी के कब्जे से तमंचा बरामद, कुंदरकी थाना क्षेत्र का मामला
➡️नोएडा- नोएडा में पार्किंग के विवाद का मामला, इंजीनियर ने रिटायर बैंक प्रबंधक को पीटा, धक्का लगने से पूर्व बैंक अधिकारी गिरे, गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए अधिकारी, पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया, इलाज के दौरान पूर्व बैंक अधिकारी की मौत, पत्नी की शिकायत पर इंजीनियर पर केस दर्ज, पुलिस ने इंजीनियर को हिरासत में लिया, सेक्टर-15 बी ब्लॉक का मामला
➡️अयोध्या- राम मंदिर मामले में नृपेंद्र मिश्रा का बयान, 2021 में सबक लिया होता हालात अलग होते, जमीन विवाद सामने आने पर कमेटी बनाना था, कमेटी जमीन की कीमत की जांच करती, पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बनाई जानी थी कमेटी, ट्रस्ट ने प्रस्ताव को लागू नहीं किया- नृपेंद्र मिश्रा, “सबक नहीं लिया गया” – नृपेंद्र मिश्रा
➡️ललितपुर- सीएम योगी आदित्यनाथ का ललितपुर दौरा आज, 221 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, 1,766 करोड़ से बने राजकीय मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण, सुबह 11:30 बजे आयोजित होगा कार्यक्रम, श्री तुवन मंदिर मैदान में होगा कार्यक्रम, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, जिले को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की सौगात
➡️झांसी- फंदे से लटके मिले पति-पत्नी के शव, एक ही रस्सी के फंदे से लटके मिले शव, बीमारी से तंग आकर दंपति ने मानी हार, मृतक संजय ने लिखा सुसाइड नोट, सुसाइड नोट पर पत्नी मीना ने किया हस्ताक्षर, बेटे से तेरहवीं न करने को कहा, शव को बेतवा नदी में बहाने को कहा, पुलिस के मुताबिक मामला आत्महत्या का, पुलिस हर पहलू की जांच कर रही, गुरसराय क्षेत्र के मडोरी गांव का मामला
➡️झांसी- सीएम योगी 2 दिवसीय झांसी दौरे पर, झांसी में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, सम्मेलन में शामिल होंगे सीएम योगी, रानी लक्ष्मीबाई कृषि विवि में सम्मेलन, प्रदर्शनी का निरीक्षण करेंगे सीएम योगी, छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे सीएम योगी, शाम को मंडल स्तर की समीक्षा बैठक लेंगे, PWD की परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा
➡️मेरठ- पीएम के नेतृत्व में सरकार के 12 साल पूरे, मंत्री सोमेंद्र तोमर ने चौपाल का कार्यक्रम किया, DM, SSP सहित अधिकारी कार्यक्रम में रहे मौजूद, सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया, मंत्री सोमेंद्र तोमर ने ग्रामीणों से किया संवाद
➡️हापुड़- दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार दो कारों की जोरदार भिड़ंत, एक कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡️हापुड़- बाइक सवार को बचाने में पलटी कार, खंभे से टकराने के बाद पलटी कार, कार सवार युवक कार में फंसा, लोगों ने कार सवार को बाहर निकाला, थाना देहात कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡️झांसी- झांसी में जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार, मौके से 68,500 नकद बरामद, 52 ताश के पत्ते भी जब्त किए गए, आरोपियों पर जुआ अधिनियम के तहत केस, एक आरोपी मौके से फरार, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
➡️वाराणसी- फूलपुर में भीषण आग लगने का मामला, गेल CNG स्टेशन के यार्ड में लगी थी आग, CNG स्टेशन से 40 मीटर दूरी पर था यार्ड, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, फूलपुर क्षेत्र के गेल CNG स्टेशन यार्ड की घटना
➡️हापुड़- दो तेज रफ्तार वाहनों की आमने-सामने टक्कर, कुछ समय के लिए लगा लंबा जाम, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, पुलिस ने शुरू कराया राहत और बचाव कार्य, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में NH-9 का मामला
➡️दिल्ली- NEET परीक्षा से पहले आज देशभर में मॉक ड्रिल, सुबह 9 बजे से रात तक मॉक ड्रिल चलेगी, NTA ने परीक्षा केंद्रों का हैंडओवर ले लिया है, परीक्षा केंद्र 3 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था से लैस होंगे, मॉक ड्रिल में करीब 2.5 लाख सुरक्षा कर्मी तैनात, 5000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रहेगी, CCTV और सुरक्षा कर्मियों के जरिए मॉनिटरिंग होगी, CCTV फुटेज का एक्सेस NTA के पास रहेगा
➡️दिल्ली- राम मंदिर दान गबन मामले में VHP सख्त, SIT जांच का दायरा बढ़ाने की मांग, अन्य ट्रस्टों के खातों की जांच की मांग, “रामजी के एक-एक पैसे की जवाबदेही तय हो”
➡️दिल्ली- भारत को पहली बार FATF के उपाध्यक्ष का पद मिला, IAS विवेक अग्रवाल FATF के वाइस-प्रेसीडेंट नियुक्त, जुलाई 2026 से जून 2027 तक कार्यकाल रहेगा, FATF मनी लॉन्ड्रिंग रोकने के मानक तय करती है, आतंकवाद के वित्तपोषण पर भी निगरानी रखती है
➡️दिल्ली- कॉकरोच जनता पार्टी आज करेगी प्रदर्शन, आज जंतर मंतर पर करेगी बड़ा प्रदर्शन, CJP के फाउंडर अभिषेक दीपके ने कहा, प्रदर्शन में थाली-चम्मच लेकर आने को कहा, आज जंतर मंतर पर करीब 1 बजे प्रदर्शन




