साइबर अपराध जागरूकता शिविर का आयोजन
कानपुर नगर, अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति द्वारा पुलिस उपायुक्त पश्चिम, एस. एम. कासिम आबिदी के मुख्य आतिथ्य में साइबर सेल पश्चिम जोन की ओर से साइबर अपराध जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा डिजिटल माध्यमों से होने वाली ठगी एवं अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराध लगातार नए स्वरूप में सामने आ रहे हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक एवं सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया साइबर ठगी एवं ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्क रहें। किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, बैंकिंग विवरण एवं पासवर्ड साझा न करें। डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल एवं फर्जी सरकारी अधिकारियों से सावधान रहें तथा संदिग्ध लिंक एवं फर्जी निवेश योजनाओं से बचें।
साइबर अपराध होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। इस अवसर पर विजय बहादुर , महाप्रबंधक, पनकी परियोजना एवं अनुपम त्रिपाठी, डिप्टी कमांडेंट, CISF पनकी , अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति के चेयरमैन आशुतोष बाजपेयी, महासचिव योगेश बाजपेयी एवं सचिव गोपाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नागरिक, CISF कर्मी, कर्मचारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
साइबर अपराध जागरूकता शिविर का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment




