💁🏻♂️*बुधवार, 10 जून 2026 के मुख्य समाचार*
🔶एशिया की सबसे लंबी टनल में ऐतिहासिक दिन, कश्मीर और लद्दाख को जोड़ेगी Zojila Tunnel
🔶’हम जरूर जवाब देंगे…’, होर्मुज के पास अपाचे हेलीकॉप्टर गिराए जाने के बाद ट्रंप का बयान
?कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त, बिना लड़े ही जीत गई भाजपा
*🔶योगी सरकार का बड़ा फैसला- तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़िताओं को मिलेगा मुफ्त पक्का घर और इलाज*
🔶नदी किनारे चप्पल-मोबाइल देख उड़े होश, गहरे पानी में समा गए कॉलेज के 5 दोस्त… चंद्रपुर में रेस्क्यू के बीच मचा कोहराम
🔶दिल्ली अग्निकांड: विपिन अग्रवाल का पूरा परिवार खत्म, अस्पताल में भर्ती पिता राधेश्याम अग्रवाल का निधन
🔶राजस्थान में बड़ा हादसा: पटाखा गोदाम में लगी आग, सात लोगों की दर्दनाक मौत
🔶मानसून ने 16 राज्य कवर किए, कल मुंबई पहुंचेगा:यूपी के उन्नाव में पेड़ उखड़े, कर्नाटक में गाड़ियां बहीं; MP-राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट
🔶ममता बनर्जी को तगड़ा झटका, राहत सामग्री चोरी के आरोप में पूर्व मंत्री उज्ज्वल विश्वास गिरफ्तार, भीड़ ने घर पर पत्थर-अंडे फेंके
🔶36 हजार भारतीय सिम कंबोडिया में एक्टिव:साइबर धोखाधड़ी के लिए इन्हीं में से 5,300 कार्ड का इस्तेमाल किया गया
🔶पीओके में विरोध प्रदर्शन के बाद कर्फ्यू, पुलिस हिंसा में पिछले चार दिनों में कम से कम 41 की मौत
🔶राजस्थान के बीकानेर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद छह महिलाओं की किडनी फेल, मचा हड़कंप; ICU में चल रहा इलाज
🔶जो भारत की संस्कृति, विरासत और मूल्यों का सम्मान करेगा वही यहां सम्मानपूर्वक रह सकेगा: सीएम योगी
🔶नीट परीक्षा को लेकर धर्मेंद्र प्रधान बोले- इस बार नहीं होगी कोई गलती, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा
🔶खान सर को राहत, टीवी पत्रकार की मानहानि याचिका पर कार्रवाई से हाईकोर्ट का इनकार
🔶Punjab: हैंड ग्रेनेड के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी नेटवर्क से जुड़े तार
🔷रुतुराज के शतक के बाद गेंदबाजों का कमाल, भारत ए ने श्रीलंका को 8 रन से हराया




