*गंगाघाट सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर गार्डर रखने का काम जोरो पर। तीसरे दिन दो और गार्डर रखे गए*
शुक्लागंज के सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणधीन रेलवे ओवरब्रिज के लिए गार्डर स्थापित करने का कार्य तीसरे दिन भी तेज गति से जारी रहा। रेलवे और सेतु निगम के संयुक्त प्रयासों से शनिवार को ब्लॉक लेकर दो और गार्डर सफलतापूर्वक स्थापित किए गए। इस दौरान पूरी प्रक्रिया रेलवे अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा मनको का पालन करते हुए संपन्न हुई। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 9:50 बजे से 11:50 तक ब्लॉक लिया गया था। इस दौरान भारी क्रेन की मदद से विशाल गार्डरो को उनके निर्धारित स्थान पर रखा गया। तकनीकी रूप से जटिल इस कार्य*गंगाघाट सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर गार्डर रखने का काम जोरो पर। तीसरे दिन दो और गार्डर रखे गए*
शुक्लागंज के सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणधीन रेलवे ओवरब्रिज के लिए गार्डर स्थापित करने का कार्य तीसरे दिन भी तेज गति से जारी रहा। रेलवे और सेतु निगम के संयुक्त प्रयासों से शनिवार को ब्लॉक लेकर दो और गार्डर सफलतापूर्वक स्थापित किए गए। इस दौरान पूरी प्रक्रिया रेलवे अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा मनको का पालन करते हुए संपन्न हुई। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 9:50 बजे से 11:50 तक ब्लॉक लिया गया था। इस दौरान भारी क्रेन की मदद से विशाल गार्डरो को उनके निर्धारित स्थान पर रखा गया। तकनीकी रूप से जटिल इस कार्य को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने पहले से ही ट्रेनों के संचालन में आवश्यक बदलाव किए थे। निर्माण कार्य के चलते दूसरे दिन भी कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। वंदे भारत एक्सप्रेस आगरा इंटरसिटी प्रयागराज इंटरसिटी और झांसी इंटरसिटी सहित कई ट्रेनों को कानपुर पुलवाया किनारा रेलवे स्टेशन पर कुछ समय के लिए रोका गया। इसके बाद उन्हें आगे रवाना किया गया। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा हालांकि रेलवे इसे आवश्यक निर्माण कार्य बताते हुए सहयोग की अपील की। निर्माण स्थल पर रेलवे सेतु निगम और स्थानीय प्रशासन के अधिकारि लगातार मौजूद रहे। सुरक्षा के मध्य नजर पर्याप्त पुलिस बल और कर्मचारियों की तैनाती भी की गई।
*रमन शर्मा गंगाघाट संवाददाता* को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने पहले से ही ट्रेनों के संचालन में आवश्यक बदलाव किए थे। निर्माण कार्य के चलते दूसरे दिन भी कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। वंदे भारत एक्सप्रेस आगरा इंटरसिटी प्रयागराज इंटरसिटी और झांसी इंटरसिटी सहित कई ट्रेनों को कानपुर पुलवाया किनारा रेलवे स्टेशन पर कुछ समय के लिए रोका गया। इसके बाद उन्हें आगे रवाना किया गया। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा हालांकि रेलवे इसे आवश्यक निर्माण कार्य बताते हुए सहयोग की अपील की। निर्माण स्थल पर रेलवे सेतु निगम और स्थानीय प्रशासन के अधिकारि लगातार मौजूद रहे। सुरक्षा के मध्य नजर पर्याप्त पुलिस बल और कर्मचारियों की तैनाती भी की गई।
*रमन शर्मा गंगाघाट संवाददाता*




