शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचे कानपुर, गौमाता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की माँग
कानपुर नगर, गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने की मांग के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत पंहुचे कानपुर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का कानपुर आगमन पर समाजवादी पार्टी (सपा) अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
सामाजिक सौहार्द और धार्मिक मूल्यों पर चर्चा स्वागत के दौरान, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव कवलजीत सिंह मानू ने शंकराचार्य जी के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट करते हुए गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने कि उनकी मांग का समर्थन किया और कहा कि गाय पवित्रता की पराकाष्ठा और हमारी माता है उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी सरकार या पार्टी का विरोध नहीं करते बल्कि गौ माता की रक्षा के लिए आवाज उठाते रहे हैं उन्होंने कहा कि भाजपा से पूरा संत समाज नाराज है ऐसे समय में जब देश का मुसलमान भी गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग कर रहा है तो फिर भाजपा सरकार इसमें आनाकानी क्यों कर रही है शंकराचार्य लगातार गो-वंश की रक्षा को लेकर मुखर रहे हैं और सरकार से इस दिशा में और अधिक प्रभावी कदम उठाने की मांग करते रहे हैं। इसी क्रम में गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत वह कानपुर पंहुचे हैं एवं वह अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने पर जोर भी दे रहे हैं।
हरि ओम की रिपोर्ट




