*कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा, कारोबारियों की जेब पर बढ़ा बोझ*
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। 1 जून से नई कीमतें लागू होंगी। जिसके अनुसार दिल्ली में 42 रुपये और कोलकाता में करीब 53 रुपये कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े है।




