✍🏻*NEWS HEADLINES*
*💁🏻♂️मुख्य समाचार l 27-05-2026*
🎙️केंद्र सरकार ने घुसपैठ और अन्य कारणों से उत्पन्न जनसांख्यिकीय परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया।
🎙️गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए छह महीने के भीतर ड्रोन रोधी प्रणालियां स्थापित कर दी जाएंगी।
🎙️क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत समुद्री निगरानी सहयोग की शुरुआत की। आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की निंदा की।
🎙️सरकार ने प्याज के न्यूनतम सुनिश्चित खरीद मूल्य को प्रति क्विंटल 1270 रुपये से बढ़ाकर 1580 रुपये किया।
🎙️खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भविष्य के ओलंपिक खेलों के लिए योगासन का समर्थन किया। पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप अगले महीने अहमदाबाद में होगी।
🎙️एशियाई अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप में, भारतीय पहलवान मोहित कुमार और चंद्र मोहन ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते।




