इस बार आम लोगो से दूर रहेगा आम
– अप्रत्याशित मौसम से खराब कर दी आम की फसल
– पेंडों पर बंदरों के झुंड से भी पडा आम पर असर
कानपुर नगर, इस बार बाजार में आम मंहगा रहेगा, यानि आम आदमी से आम दूर हो सकता है। ऐसा इस लिए कि बीते दिनों बार-बार मौसम में हुए बदलाव, बारिश-आंधी के कारण आम की फसल बरबाद हो गयी है। माना जा रहा है कि कच्चे आम आंधी में शाखों से गिर गये तो वहीं इस बार बंदरों का भी काफी आंतक रहा। आंधी-बारिश से बचे आमों को बंदरों ने भी काफी नुकसान पहुंचाया। वहीं मौसम परिर्वतन के कारण गर्मी देर से हुई, जिसका भी प्रभाव आम की पैदावार पर पडा है।
आम फलों का राजा कहा जाता है और सभी को बाजारों में आम आने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार आम की फसल कमजोर रही हे। किसान कालिका तथा राम अवतार कश्यप बताते है कि इस बार गर्मी देर से पडी। बार-बार मौसम बिगडने, बारिश होने तथा आंधी के कारण कच्चा आम पेंडों से गिर गया जिससे 40 से 50 प्रातिशत आम की फसल का नुकसान हुआ है। वहीं बची फसल पर बंदरों ने कहर बरपाया। बताया गयाकि आम का उत्पादन कम होने के कारण आम का स्वाद इस बार महंगा साबित होगा। बताया कि एक एकड जीमन में आम की पैदावार से एक सीजन में सारे खर्च निकालने के बाद एक से दो लाख रूपये तक की बचत हो जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नही है। आम उत्पादन करने वाले सभी किसान परेशान है। वैसे मई के आखिरी तक बाजार दशहरी आमों से भर जाता था लेकिन अभी इस बार ज्यादा आम देखने को नही मिल रहे है वहीं जो आम दूसरी प्रजाति का आ रहा है वह भी 50 रू0 प्रति किलों तक बिक रहा है।
हरिओम की रिपोर्ट




