*उन्नाव स्मार्ट मीटर के बढ़े बिलों से परेशान लोग पहुंचे डीएम कार्यालय।*
पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो
स्मार्ट मीटर के बढ़े बिलों से परेशान लोग पहुंचे डीएम कार्यालय, बिजली विभाग के खिलाफ लगाए नारे।
उन्नाव में बिजली बिलों को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के कई लोग शिकायत लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे।
लोगों का आरोप है कि जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।
स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल दोगुना आ रहा है।
गरीब परिवारों पर बढ़े हुए बिल का बोझ पड़ रहा है।
आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
लोगों ने स्मार्ट मीटर की जांच कराने की मांग की।
मामले में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई।




