तालाब में गिरी वैन, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
खुले शीशों से बचीं छह जिंदगियां, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
डिस्ट्रिक हेड: राहुल द्विवेदी
शिवली (कानपुर देहात)।
शिवली–कल्याणपुर मार्ग पर बैरी सवाई स्थित Sanchula Mata Mandir के पास
ल शुक्रवार देर शाम दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। अनियंत्रित वैन सड़क किनारे गहरे तालाब में जा गिरी। ग्रामीणों की तत्परता से छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
मृतकों में Kanpur के आवास विकास कल्याणपुर-3 निवासी राजकिशोर अग्निहोत्री, उनकी पत्नी स्नेहलता, बेटी राखी उर्फ हिमांशू अग्निहोत्री और दो वर्षीय नाती शिव शामिल हैं। परिवार त्रयोदशी संस्कार से लौट रहा था।
25 मिनट चला रेस्क्यू
हादसे की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब 25 मिनट की मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। चालक साइड के शीशे खुले होने से छह लोगों की जान बच सकी। अंदर की ओर फंसे चार लोग बाहर नहीं निकल सके। सभी घायलों को सीएचसी शिवली भेजा गया। चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
सुरक्षा जाली नहीं, नहीं थी रोशनी
ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब के किनारे न तो बाउंड्री वॉल है और न ही सुरक्षा जाली। प्रकाश व्यवस्था भी नहीं है। कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों ने अनदेखी की। लोगों का कहना है कि यदि सुरक्षा इंतजाम होते तो वाहन तालाब में नहीं गिरता।
पहले भी हो चुके ऐसे हादसे
मुख्य मार्गों के किनारे नहर, तालाब और गहरे गड्ढों के पास सुरक्षा की कमी पहले भी जानलेवा साबित हुई है।
Noida में निर्माणाधीन साइट के गड्ढे में कार गिरने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत।
Auraiya में नहर किनारे सुरक्षा के अभाव में कारोबारी परिवार की जान गई।
अब Kanpur Dehat में भी ऐसी ही लापरवाही चार जिंदगियां ले गई।
कैसे हुआ हादसा
शुक्रवार रात करीब आठ बजे सामने से आए वाहन को बचाने में वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क किनारे जलाशयों के पास सुरक्षा प्रबंधों की पोल खोल दी है। जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठने लगी है।




