यशोदा नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जीएसटी बचत महोत्सव कार्यक्रम का किया आयोजन।
कानपुर में रविवार को यशोदा नगर में यशोदा नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा एक गेस्ट हाउस में जीएसटी बचत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहे भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेल खंड क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश पाल, भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण जिला अध्यक्ष शिव राम सिंह, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष गुरजिंदर सिंह,अनीता गुप्ता आदि लोगों ने मिलकर दीप प्रज्वलित कर, वंदे मातरम गीत गाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे प्रकाश पाल ने कहा जीएसटी दरों में कमी से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।उन्होंने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा थोपे गए ट्रंप टैरिफ के प्रभाव को कम करने और देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए पीएम मोदी सरकार ने जीएसटी के 12 व 28 प्रतिशत स्लैब को खत्म कर मात्र दो स्लैब 5 व 18 प्रतिशत कर दिया है,ऐसा करने से देश की अर्थव्यवस्था अधिक पारदर्शी और मजबूत होगी। इस ऐतिहासिक निर्णय से दूसरी पीढ़ी के आर्थिक सुधार से किसान, युवा, महिला, व्यापारी और मध्यमवर्गीय परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।पीएम मोदी ने देशवासियों को “दोहरी दीपावली” मनाने का उपहार दिया है। इससे मध्यम वर्ग के लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा। मोदी सरकार का यह कदम न केवल घरेलू उपभोग को बढ़ावा देगा, बल्कि महंगाई से जूझ रहे नागरिकों को राहत देने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा ने कहा कि जीएसटी छूट का लाभ ग्राहकों को मिल रहा है और हम व्यापारियों के बीच जाकर ग्राहकों को जीएसटी छूट का लाभ देने का आग्रह अभियान चला रहे है | उन्होंने अमेजन,फ्लिपकार्ड जैसी आनलाईन कंपनियों का बहिष्कार कर स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करने की अपील की और व्यापारियों से भी स्वदेशी अपनाओ के बोर्ड लगाने की भी अपील की।वही चार्टेड एकॉउंटेंट अवधेश मिश्रा ने अभियान से आए बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी,उन्होंने कहा कि जीएसटी में बदलाव से दवा, पानी, बिजली, कपड़ा सहित चार सौ से अधिक वस्तुएं सस्ती होंगी। शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन, भवन निर्माण सभी क्षेत्रों में दामों में गिरावट आएगी।
जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि दिवाली पर विदेशी उत्पादों को छोड़कर स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करें इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और शिल्पकारों को रोजगार मिलेगा, हमें विदेशी मॉडल को छोड़कर स्वदेशी मॉडल अपनाना होगा। भारत का पैसा भारत में लगेगा तो देश और समृद्ध होगा,अंत शिवराम सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए घटी जीएसटी मिला उपहार धन्यवाद मोदी सरकार नारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया।कार्यक्रम में
प्रमुख रूप से भाजपा की अनीता गुप्ता ,भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष गुरजिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, मनीष त्रिपाठी,यशोदा नगर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी,सतेंद्र अवस्थी,नागेंद्र सिंह कार्यक्रम संचालक ज्ञानू अवस्थी, व्यापार मंडल से नीरज शुक्ला,के के गुप्ता, कमल त्रिपाठी, संजय भदौरिया, नितिन अग्निहोत्री, आनंद शुक्ला,जीतेन्द्र सिंह, अरविन्द गुप्ता,पवन दीक्षित, शिवम मिश्रा, अनीता परमार, सुमित कश्यप,नंदू शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
कानपुर से डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट




