*उन्नाव में युवक ने किया सुसाइड, जामुन के पेड़ से लटका मिला शव, तीन दिन से मानसिक रूप से परेशान था*
ख़बर उन्नाव से है जहां गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के टपरा गांव में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। गांव के बाहर खेत में स्थित जामुन के पेड़ पर हरिश्चंद्र के 22 वर्षीय पुत्र हीरालाल का शव फंदे से लटका मिला। शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे खेत की ओर गए लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
बता दे कि पिछले तीन दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों के अनुसार हीरालाल स्वस्थ था। वह अविवाहित था और खेती में पिता की मदद करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टीम गांववालों से पूछताछ कर रही है। मृतक का मोबाइल फोन और अन्य निजी सामान की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक हीरालाल शांत स्वभाव का था। चौकी इंचार्ज के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा।
बाइट – राम किशोरी मृतक का भाई।
*अस्तित्व कुशवाहा*
उन्नाव संवाददाता




