डी.ए.वी.कालेज, कानपुर मे आज सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की स्थापना
दयानंद एंग्लो-वैदिक (पी जी) कॉलेज में दिनांक 06 मार्च 2025 को फिक्की कानपुर चैप्टर के प्रोजेक्ट पंख के अंतर्गत सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत डॉ. नागेंद्र स्वरूप स्मार्ट लेक्चर हॉल में कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रोफेसर अरुण कुमार दीक्षित जी, डी.एस.डब्लू. पंकज टंडन एवं आई.सी.सी. कनवीनर प्रमिला त्रिपाठी द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर मालार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। सभी मेहमान का स्वागत प्राचार्य जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम से संबंधित जरूरी जानकारिया डी.एस.डब्लू. पंकज टंडन जी द्वारा दी गई तथा प्रमिला त्रिपाठी जी द्वारा निजी स्वच्छता की आवश्यकता के संबंध में बताया गया। डॉक्टर रितु बुधवार (MS), स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा निजी स्वच्छता के महत्व एवं स्त्री रोगों से संबंधित व्याख्यान एवं जरूरी जानकारिया दी गई। इस कार्यक्रम में फिक्की कानपुर चैप्टर की चेयरपर्सन नलिनी सनवाल, इवेंट चेयर प्रोजेक्ट पंख पारुल राजौरिया, आईसीसी पोश के सभी सदस्य, महाविद्यालय की सभी शिक्षिका एवं छात्रायें उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सभ्यता द्वारा किया गया।
पंकज टंडन
(डी.एस.डब्लू)
डी.ए.वी. कॉलेज, कानपुर।
डॉ राजन दीक्षित की रिपोर्ट





