हिमालयी इलाकों में आफत
उत्तर भारत के हिमालयी इलाकों में बारिश और हिमस्खलन ने आफत मचा दी है। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को दो जगहों पर हिमस्खलन और कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी की वजह से चार नेशनल हाईवे समेत करीब 250 सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश और भारी बर्फबारी ने भी जनजीवन को अव्यवस्थित कर दिया। उझ नदी में आए सैलाब में 11 लोग फंस गए थे, जिन्हें बचा लिया गया है।
स्मृति यादव की रिपोर्ट




