(महोबा)कार्बन उत्सर्जन को कम करने में महिलाओं का हो सकता है बहुत बड़ा योगदान: राजेन्द्र निगम
महोबा संवाददाता संजना तिवारी
चरखारी (महोबा) ब्लाक क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर में जन जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें जलवायु परिवर्तन, से उत्पन्न संकट और उसके प्रभावों को कम करने में महिलाओं का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे पर्यावरण के साथ जुड़ी हुई हैं और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को सबसे ज्यादा महसूस करती हैं।
महिलाएं जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं लोकपथ चैरिटेबल ट्रस्ट महोबा द्वारा चरखारी विकासखंड के ग्राम फतेहपुर मे बैठक के दौरान जलवायु परिवर्तन से होने वाले संकट और उसके प्रभाव को कम करने कार्बन उत्सर्जन को कम करने के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई उन्हें बताया गया कि पर्यावरण पर्यावरण संरक्षण में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं, जैसे कि वे ऊर्जा की बचत, जल संचयन, और कचरा प्रबंधन में मदद कर सकती हैं।
समन्वयक दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि समुदाय टिकाऊ जीवनशैली अपनाकर जलवायु परिवर्तन को कम कर सकते हैं, जैसे कि सार्वजनिक परिवहन का उपयोग, स्थानीय उत्पादों का उपयोग, और ऊर्जा-कुशल उपकरणों का उपयोग।
महिलाएं जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद कर सकती हैं, विशेष रूप से ग्रामीण और आदिवासी समुदायों में, जहां जलवायु परिवर्तन के प्रभाव सबसे ज्यादा महसूस किए जाते हैं।
संस्था द्वारा चरखारी विकासखंड के पांच ग्राम पंचायत में महिलाओं तथा किशोरियों के समूह बनाकर उन्हें जलवायु परिवर्तन के संकट एवं उनके प्रभाव को कम करने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है आज की बैठक में किशोरियों और महिलाओं ने सहभागिता की 50 परिवारों द्वारा दो दो पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया इस कार्यक्रम में तारा देवी पुष्पा रानी, नम्रता ,आदि सहित आधा सैकड़ा महिलाओं एवं किशोरियों ने सहभागिता की।