ट्रायल रन में पटना से लखनऊ 15 मिनट पहले पहुंची वंदे भारत,केसरिया रंग ने लोगों को खूब किया आकर्षित*
लखनऊ।पटना से लखनऊ शुक्रवार को पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ी।अपने ट्रायल रन में वंदे भारत लखनऊ तय समय से 15 मिनट पहले ही पहुंच गई।पटना-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे।
वंदे भारत ट्रेन 8:40 घंटे में 552 किलोमीटर की दूरी तय कर पटना से लखनऊ पहुंचेगी। वंदे भारत शुक्रवार को ट्रायल रन में सुबह 6:05 बजे पटना से रवाना हुई। वंदे भारत 6:16 बजे दानापुर, 6:43 बजे आरा, 7:23 बजे बक्सर, 8:40 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, 9:30 बजे वाराणसी, दोपहर 12:25 बजे अयोध्या होकर दोपहर 2:30बजे लखनऊ पहुंची।
वंदे भारत को दोपहर 2.45 बजे लखनऊ आना था।वापसी में दोपहर 3.20 बजे लखनऊ से पटना के लिए दौड़ पड़ी। वंदे भारत अयोध्या शाम 5:20 बजे, वाराणसी रात 8:15 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन 8:50 बजे, बक्सर 9:54 बजे, आरा 10:35 बजे , दानापुर 11:07 बजे और पटना रात 11:45 बजे पहुंचेगी। इसका किराया पटना से लखनऊ तक ट्रायल के बाद तय होगा।
ब्यूरो रिपोर्ट